PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में कोरोना के बढ़ते गंभीर मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले सरकारी समारोह में ज्यादा भीड़ जमा होने पर रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है /
मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने 100 से ज्यादा दर्शकों को समारोह में शामिल होने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है / वही समारोह दौरान किसी भी तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम पर रोक लगाई गई है /
जिसके साथ ही स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों की हाजिरी पर पाबंदी लगाने के भी आदेश जारी किए हैं / इस संबंधी सरकार की तरफ से राज्य के सभी जिलाधीश दफ्तरों को भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 26 जनवरी को
गणतंत्र दिवस से संबंधित आयोजित होने वाले समारोहों के दौरान कोरोना नियमों की सख्ती के साथ पालना की जाए / मिली जानकारी के अनुसार पत्र में इंडोर प्रोग्राम में 50 और आउटडोर में 100 लोगों के ही प्रवेश का नियम तय किया गया है /





































