PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, स्मार्टवॉच, स्मार्टफोन पर रोक, व्हाट्सएप, टेलीग्राम व एलेक्सा को भी किया बैन, किन के लिए और क्यों?

National center decision smartwatch smartphone banned in meetings of all ministries  

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी मंत्रालय की अहम बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर रोक लगाने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं / दरअसल राष्ट्रीय संचार सुरक्षा नीति के दिशा-निर्देशों और अधिकारियों द्वारा बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने और कई सूचनाओं के लीक होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने सरकार को बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन पर रोक लगाने को कहा था /

राष्ट्रीय संचार सुरक्षा नीति की सूचना के बाद केंद्र ने सभी सरकारी अधिकारियों को गोपनीय जानकारी साझा करने के लिए व्हाट्सएप, टेलीग्राम जैसे एप्स का इस्तेमाल करने से मना कर दिया है और साथ ही बैठकों में स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन लाने पर भी पाबंदी लगा दी है /

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों के निर्देश में कहा गया कि व्हाट्सएप-टेलीग्राम जैसे एप्स पर गोपनीय जानकारी शेयर करना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि निजी कंपनियां डाटा को अपने सर्वर पर स्टोर करती हैं जो कि देश के बाहर स्थित हैं /

ऐसे में कई अहम जानकारियां बाहरी कंपनियां जुटा रही हैं, इन डाटा का गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है / वीडियोकांफ्रेंसिंग पर मीटिंग करने और घर से काम करने वाले अधिकारियों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं / सभी मंत्रालयों को इस निर्देश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है /

एजेंसियों ने कहा कि मीटिंग में किसी भी तरह की स्मार्ट डिवाइस जैसे- एपल सिरी, अमेजन एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट आदि का इस्तेमाल न हो, रिपोर्ट में कहा गया कि कई अधिकारी अपने फोन में जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके रखते हैं और फिर उसे तमाम तरह के एप्स के जरिए दूसरों के साथ शेयर करते है जो कि सुरक्षित नहीं है /

सभी मंत्रालयों को भेजे गए नए निर्देश में कहा गया है कि मीटिंग के दौरान अधिकारी अपने स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच को कमरे के बाहर रखें / घर के नेटवर्क के जरिए किसी जरूरी दस्तावेज को भेजने से भी मना किया गया है / निर्देश में कहा गया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए थर्ड पार्टी एप के बजाए सभी अधिकारियों और मंत्रालयों को भारत सरकार के वर्चुअल सेटअप का इस्तेमाल करना चाहिए /