PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

अकाली दल नेता के घर पर NIA ने की रेड, नेता ने छीने मीडिया कर्मियों के मोबाईल, तनावपूर्ण हुआ माहौल,

nia raids house of akali dal leader sarbarinder singh bharowal tarantaran Punjab

PTB Big Political तरनतारन : पंजाब में पिछले दिनों मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे सहित कई लोगों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी के बाद अब नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने शिअद नेता व पूर्व पार्षद सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर पर रेड की है /

आज यानि शुक्रवार को हुई रेड के दौरान NIA ने मीडिया कर्मियों को अंदर नहीं जाने दिया / बताया जाता है कि प्लाटों की खरीदो-फरोखत के मद्देनजर बैंक अकाउंट के माध्यम से मोटी रकम की ट्रांजेशन हुई है, जिसके मद्देनजर शिअद नेता व पूर्व पार्षद सरबरिंदर सिंह भरोवाल के अलावा निजी स्कूल के मालिक मनजिंदर सिंह कुकरेजा के घर में एनआईए की टीमें पहुंची /

सरबरिंदर सिंह भरोवाल के घर में छापामारी दौरान शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू भी पहुंचे, लेकिन टीम ने उनको अंदर जाने रोक दिया / वहीं मौके पर कवरेज कर रहे दो मीडिया कर्मियों के मोबाइल भी पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने छीन लिए, मीडिया कर्मियों के विरोध के बाद दोनों मोबाइल फोन तो लौटा दिए, लेकिन रिकार्डिंग की गई वीडियो, स्टिल फोटोग्राफरी डिलीट कर दी गई /