PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर बादल के पेट्रोल पंप से लुटेरों ने लूटे 10 लाख रूपये, फैली सनसनी,

hisar sirsa 10 lakh looted from near sukhbir badals reliance pump in bathinda area of punjab incident near dabwali haryana Punjab

PTB Crime न्यूज़ सिरसा : हरियाणा के सिरसा के डबवाली से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप डूमवाली (बठिंडा) के करिंदों से कुछ अज्ञात लुटेरों ने मारपीट के बाद करीब 10 लाख रुपए लूट लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पेट्रोल पंप पंजाब के शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल का है / संगत थाना पुलिस ने पंप के उप मैनेजर अमनदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है / लूट की राशि 9,91,500 रुपए बताई गई है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकाली नेता नेता सुखबीर बादल का पेट्रोल पंप डबवाली-बठिंडा रोड पर गांव डूमवाली के समीप स्थित है / आज सुबह करीब 10.30 बजे पंप से शिफ्ट सुपरवाइजर हर्षपिंद्र निवासी गांव भुल्लरवाला (श्री मुक्तसर साहिब), हाऊस कीपर राजविंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी गांव पथराला (बठिंडा) बाइक पर डबवाली स्थित एक्सिस बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए चले थे /

बाइक को राजू चला रहा था, पीछे हर्षपिंद्र पैसों से भरा बैग लेकर बैठा था / पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर की दूरी पर खड़े दो युवकों ने पंप करिंदो पर डंडे से हमला कर दिया / डंडा हषपिंद्र को लगा / इसके बाद युवकों ने उनसे बैग छीन लिया और फरार हो गए / सूचना पाकर संगत थाना पुलिस मौका पर पहुंची / पुलिस ने लसाड़ा नाला से बैग बरामद कर लिया /

पंप के उप मैनेजर अमनदीप ने बताया कि मैनेजर रमन बीमार हैं / अक्सर वे ही कैश जमा करवाने के लिए डबवाली जाते थे / वे हर रोज 10.30 बजे ही डबवाली के लिए चलते थे / बीमार होने के कारण दोनों को कैश सौंपा था / 26 जनवरी को छुट्टी होने के कारण दो दिन का कैश पेंडिंग हो गया था / पुलिस पांच मिनट में मौका पर पहुंच गई थी / अमनदीप के मुताबिक लुटेरों ने मफलर से मुंह छिपा रखे थे /

वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया, चूंकि पंजाब विधानसभा चुनाव में पुलिस सक्रिय है / हरियाणा सीमा के समीप पुलिस ने मालवा बाइपास रोड पर नाकेबंदी कर रखी है / लुटेरे पंप से दूर खड़े थे, इसलिए वे CCTV कैमरों में नहीं आए / आगे पुलिस नाका होने के कारण आरोपित लसाड़ा नाला की पटरी से होते हुए फरार हो गए / पुलिस को आशंका है कि नाले की पटरी से वे हरियाणा सीमा में प्रवेश कर गए / फ़िलहाल पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है /