PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बलराम, निहारिका ने जीती पंजाब स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप,

fencing Competition Completed at St Soldier Jalandhar

सेंट सोल्जर ग्रुप में 3 दिवसीय फेंसिंग चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न,

PTB News शिक्षा : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा जालंधर डिट्रिक्ट फेंसिंग एसोसिएशन के सहयोग से 3 दिवसीय पंजाब स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस चैंपियनशिप में अंडर 14 और अंडर 17 लड़के-लड़कियों के लिए मैच करवाए गए जिनमें पंजाब के 17 जिलों के 600 के करीब खिडारियों ने भाग लिया।

चैंपियनशिप के तीसरे दिन सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत एमडी प्रो.मनहर अरोड़ा, जालंधर डिट्रिक्ट फेंसिंग एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सौरभ राज, जनरल सेक्रेटरी नवीन कुमार शोरी, खजांची वरुण सैनी, जॉइंट सेक्रेटरी सौरभ सरीन, ,कम्पटीशन डायरेक्टर रविंदर सिंह द्वारा किया गया।

चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर 14 केटेगरी लड़कियों में निहारिका (गुरदासपुर) ने गोल्ड, अमितोज (गुरदासपुर) ने सिल्वर, अर्पण (मानसा) ने ब्राउन, अंडर 17 केटेगरी लड़कों में बलराम जोशी (पटियाला) ने गोल्ड, शौर्य अश्विनी (पटियाला) ने सिल्वर, सुखविंदर सिंह (पटियाला) ने ब्राउन मैडल प्राप्त किया। चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों को सन्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दीं और दूसरे बच्चों को खेलों के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया।