PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

के.एम.वी. में औरत तू सबला है अबला नहीं विषय पर अंर्राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन,

KMV organises international webinar on Aurat Tu Sabla Hai Abla Nahi under the International Lecture Series

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर की पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ हिंदी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के अंतर्गत औरत तू सबला है अबला नहीं विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन करवाया गया। अमेरिका से प्रसिद्ध लेखिका श्रीमती कमलेश चौहान ने इस आयोजन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्राओं को वैदिक काल से लेकर मध्यकाल एवं आधुनिक काल की विभिन्न उदाहरण देते हुए भारत में महिलाओं की स्थिति, समस्याओं एवं समय-समय पर औरतों के द्वारा किए गए संघर्ष को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए विस्तार से बयान किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जहां प्राकृतिक रूप में नारी का स्वभाव सहनशील एवं कोमलता से भरा हुआ है वहीं साथ ही वह आंतरिक तौर पर सशक्त और संघर्षी भी है। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न महान औरतों के जीवन एवं फलसफे की उदाहरण देकर प्रत्येक युग में महिलाओं के द्वारा किाम्मेदारी और साहस से भरा जीवन जीने के लिए किए जाते कार्यों के पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आधुनिक काल में भी स्त्री शक्ति अपने विकास के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर स्वतंत्रता, समानता, शिक्षा, रोजगार के अधिकार आदि को प्राप्त कर चुकी है और यह भारत में ही नहीं बल्कि पश्चिमी देशों में भी विकासमई है।

वेबीनार के अंत में छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी उन्होंने बेहद सरल ढंग से दिए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को प्रदान करने के लिए श्रीमती कमलेश चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया और साथ ही इस सफल आयोजन के लिए डॉ. विनोद कालरा, अध्यक्षा, हिंदी विभाग एवं सभी अध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।