PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आम आदमीं पार्टी के नेताओं ने घेरा निगम कार्यालय, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा,

Punjab chandigarh aap Party leader protests against water price hike in chandigarh police used water cannon

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में आम आदमी पार्टी शहर में पानी के बढ़े हुए रेट के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग, सभी सीनियर नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। आप नेताओं का आरोप है कि चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा का कब्जा है और ऐसे में भाजपा ने पानी के दाम बढ़ाकर शहर के लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। इसलिए पानी की बढ़ी कीमतों के विरोध में आप ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है।

प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता और नेताओं नगर निगम कार्यलय की तरफ की तरफ कूच किया। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे कुछ कार्यकर्ता इस दौरान जमीन पर गिरकर घायल हुए हैं।

पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पहलs ही इंतजाम कर लिए। पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकना चाहा लेकिन आप कार्यकर्ता बेरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारों से उन्हें खदेड़ने की कोशिश की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन भी शामिल हुए हैं। विक्रम धवन पहली बार इस तरह के प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

मालूम हो कि एक अप्रैल से पानी के रेट बढ़ाए गए हैं। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ हर वार्ड में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी भी 7 अप्रैल को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने जा रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि पानी के दाम बढ़ाने की जरूरत नहीं थी। इस माह होने वाली सदन की बैठक में भी आप पार्षद शहरवासियों की आवाज को उठाएंगे।