PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

आज पंजाब वासियों के लिए बड़ा और एहम दिन, 300 यूनिट बिजली फ्री को लेकर आई बड़ी ख़बर

punjab cm bhagwant mann meeting delhi cm arvind kejriwal in delhi

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार दोपहर तीन बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में जल्दी ही ‘केजरीवाल की पहली गारंटी’ 300 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान हो सकता है। पंजाब में 300 यूनिट फ्री करने के लिए मिशन मोड पर पूरी तैयारी चल रही है। सोमवार को मान ने पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। मंगलवार को भगवंत मान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

आपको यह भी बता दें कि आम आदमी पार्टी की तरफ पंजाब विधानसभा चुनाव में 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की पहली गारंटी दी गई थी, हालांकि सरकार बनने के बाद इस दिशा में कोई काम न होने से विरोधी सरकार पर हमलावर थे। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने कहा था कि पंजाब के लोगों को पहली गारंटी के रूप में आप ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। पंजाब के लोग अब फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार को राज्य सरकार ने पंजाब के लिए बिजली टैरिफ जारी किया था। इसमें सरकार ने दरों में इजाफा नहीं किया गया था लेकिन 300 यूनिट मुफ्त बिजली का भी कोई जिक्र नहीं किया गया था। अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे हैं।

विशेष सत्र में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुफ्त बिजली का कोई जिक्र नहीं किया, इससे राज्य के लोगों को निराशा हुई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि भगवंत मान सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी को पूरा नहीं किया गया। राज्य के लोगों ने उन पर पूरा विश्वास जताया है इसलिए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

आप प्रवक्ता डॉ. सन्नी सिंह अहलूवालिया ने दावा किया कि सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के चुनावी वादे पर भी खरा उतरेगी। पंजाब सरकार जल्द इस फैसले को लागू करेगी। आप सरकार पंजाब में पहली ऐसी सरकार है जिसने सत्ता में आने के बाद लोगों पर अतिरिक्त बोझ न डालते हुए बिजली की पुरानी दरों को जारी रखा है।