PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

इनोसैंट हाट्र्स में हेरीटेज क्लब के विद्यार्थियों ने देश की धरोहर का सम्मान करने की ली शपथ,

Heritage Club of Innocent Hearts pledged to respect the Legacy of the nation

PTB News “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट, जंडियाला रोड, नूरपुर रोड एवं कपूरथला रोड) में हेरीटेज के विद्यार्थियों से अनेक गतिविधियां करवाकर ‘वल्र्ड हेरिटेज डे’ धूमधाम से मनाया गया। हेरिटेज क्लब के एंबेसडर विद्यार्थियों ने बताया कि इन गतिविधियों को करवाने का उद्देश्य मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण हेतु छात्रों को जागरूक करना है।

इस अवसर पर हेरिटेज क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन पहली से छठी कक्षा के विद्यार्थियों को दिखाई गई, जिसमें उन्हें देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों की पूर्णरूप से जानकारी दी गई। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने बैज मेकिंग गतिविधि में भाग लिया एवं विभिन्न आकृतियां बनाकर बैज तैयार किए। दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘मी एंड माई वल्र्ड’ थीम के अंतर्गत स्पीच डिलीवरी गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें विद्यार्थियों ने अपने मनपसंद मॉन्यूमेंट का नाम बताकर उसकी विस्तृत रूप से जानकारी दी।

दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे सदैव देश की धरोहर सांस्कृतिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि अगर हम इस आयु में भी देश की धरोहर को साफ-सुथरा रखेंगे, उसे किसी तरह की हानि न पहुंचाएंगे, तो हम किसी न किसी रूप में देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान अवश्य दे पाएंगे।

Latest News