PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

भगवंत मान सरकार में गहराया बिजली संकट, 600 यूनिट तक फ्री देना होगा मुश्किल, 4 दिन का बचा कोयला,

punjab power crisis coal shortage in goindwal sahib thermal plant CM Punjab Bhagwant Mann PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में बिजली संकट गहराने के आसार बन गए हैं। इसकी वजह थर्मल प्लांटों का कोयला संकट है। पंजाब के गोइंदवाल साहिब प्लांट में कोयला खत्म हो गया है। वहां बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में भी सिर्फ 4 दिन का कोयला बचा है।

वहीं लेहरा मुहब्बत थर्मल प्लांट में 7, रोपड़ थर्मल प्लांट में 11 दिन और राजपुरा में भी 21 दिन का कोयला बचा है। जल्द कोयला संकट दूर नहीं हुआ तो पंजाब में घंटों बिजली कट के साथ ब्लैकआउट की नौबत आ सकती है। हालांकि पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने दावा किया कि कोयले की कमी नहीं आने दी जाएगी।

बंद हुए गोइंदवाल थर्मल प्लांट में 540 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। वहीं राजपुरा थर्मल प्लांट में 1400 मेगावाट और तलवंडी साबो थर्मल प्लांट में 1980 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। यह तीनों प्राइवेट थर्मल प्लांट हैं। वहीं सरकारी रोपड़ थर्मल प्लांट में 840 मेगावाट और लेहरा मुहब्बत में 1925 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है।

पंजाब में बिजली संकट बढ़ सकता है। गर्मी की शुरूआत में ही थर्मल प्लांट बंद होने लगे हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। जून महीने से पैडी सीजन भी शुरू होना है। उस वक्त किसानों को धान की बिजाई के लिए बिजली की जरूरत होगी। सरकार ने अभी कोई इंतजाम नहीं किया तो आगे समस्या बड़ी हो सकती है।

पंजाब में पिछले साल अक्टूबर महीने में पंजाबियों ने बिजली संकट झेला। कोयले की कमी की वजह से प्राइवेट थर्मल प्लांटों में बिजली उत्पादन ठप हो गया था। भीषण गर्मी में लोगों को 24 घंटे में करीब 8 से 12 घंटे के कट झेलने पड़े। किसानों को भी बिजली नहीं मिली। उस वक्त कांग्रेस सरकार के CM रहे चरणजीत चन्नी हालात नहीं संभाल सके। अब नए CM भगवंत मान के लिए यह बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Latest News