PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प... हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी, पंजाब में डबल म-र्डर! सैर कर रहे भाई के सिर में मारी गो/ली, घर जाकर भाभी का भी किया क/त्ल

दिल्ली के तीनों नगर निगम अब होगें एक, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मंजूरी,

All three municipal corporations of Delhi will now be one President Kovind approved

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली की तीनों नगर निगमों को एक करने वाले कानून को अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है। यह कानून लोकसभा और राज्यसभा में पहले ही पास कराया जा चुका है। इसे MCD चुनाव की तरफ बढ़ता एक कदम भी माना जा रहा है। चुनाव मार्च में होने थे, जिनको फिलहाल के लिए टाल दिया गया था।

दिल्ली नगर निगम एकीकरण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही निगमों के एकीकरण वाला विधेयक तत्काल प्रभाव से कानून बन गया। अब राजधानी दिल्ली में साउथ, ईस्ट, नॉर्थ दिल्ली नगर निगम नहीं बल्कि सिर्फ दिल्ली नगर निगम होगा।

एकीकृत नगर निगम में रहे जगदीश ममगाई का कहना है अब delimitation की प्रक्रिया होगी और फिर उसके बाद दिल्ली नगर निगम के चुनाव होंगे। दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक 2022 लोकसभा और राज्यसभा में बजट सत्र में पारित हुआ जिसे अब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी मिल गई है और अब दिल्ली नगर निगम में तीन महापौर और तीन कमिश्नर के बजाय सिर्फ एक ही होंगे।

साल 2011 में दिल्ली विधानसभा में दिल्ली नगर निगम को तीन भागों में बांट कर उत्तरी दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली बना दिया था। हालांकि कंगाल हो चुके निगम की आर्थिक हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने तीनों निगमों को एक करने का फैसला लिया था। यही वजह है कि एकीकरण का बिल आया।

Latest News