PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 401वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए तैयारियां पूरी,

preparations complete to celebrate 401th prakash parv of sri guru tegh bahadur sahib in amritsar

PTB धार्मिक News अमृतसर : नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश स्थल गुरुद्वारा गुरु के महल में 400 वर्षीय प्रकाश पर्व शताब्दी वर्ष की संपूर्णता तथा 401वें प्रकाश पर्व संबंधी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। एसजीपीसी, श्री दरबार साहिब व कार सेवा संत बाबा सेवा सिंह जी किला आनंदगढ़ की ओर से शताब्दी वर्ष की संपूर्णता के अवसर पर बुधवार व गुरुवार को गुरुद्वारा गुरु के महल में समारोह करवाए जा रहे हैं। एसजीपीसी की ओर से गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में गुरमति समारोह करवाया जा रहा है।

समारोह में तख्त साहिबान के जत्थेदार, श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी, एसजीपीसी प्रधान, पंथ प्रसिद्ध रागी, ढाडी व कथावाचक हाजिरी भरेंगे। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग गुरुवार को सुबह डाले जाएंगे। बुधवार को श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा गुरु के महल तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। शाम को गुरुद्वारा गुरु के महल में विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।

गुरुद्वारा गुरु के महल में सुंदर शामियाना व सुंदर दीपमाला भी की गई है। कार सेवा संत बाबा सेवा ¨सह जी किला आनंदगढ़ के बाबा सतनाम सिंह व बाबा वाहेगुरु सिंह ने कहा कि बुधवार को दोपहर 12 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा गुरु के महल तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। शाम को कीर्तन दरबार में रागी, ढाडी, कथावाचक आदि हाजिरी भरेंगे। उन्होंने कहा कि लंगर में विशेष पकवान तैयार किए जा रहे हैं।