PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

दुःखद ख़बर, कनाडा में पंजाबी युवक ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी से था परेशान,

amritsar punjabi boy committed suicide in canada after financial crises

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : कनाडा में एक पंजाबी युवक ने आत्महत्या कर ली है। युवक आर्थिक तंगी के चलते मानसिक तौर पर परेशान था। कनाडा में रहने वाले उसके साथी शव को भारत भेजने की कोशिशों में जुट गए हैं। मृतक की पहचान पटियाला के गांव गग्गा निवासी अर्शदीप वर्मा के रूप में हुई है।

मई 2019 में अर्शदीप वर्मा स्टडी वीजा पर कनाडा आ गया था। यहां वह ओंटारियो में कैंब्रिज कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था, लेकिन कोरोना काल से ही वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था,जिसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गया और उसने खुदकुशी करने जैसा कदम उठा लिया।

गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते कनाडा के कई शिक्षण संस्थान बंद हो गए हैं, जिसके चलते पंजाबियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं के 9 से 12 लाख रुपए तक मिट्‌टी हो चुके हैं। इसलिए युवाओं ने भारत सरकार से मांग की है कि उनके पैसे वापस दिलाए जाएं।

कुछ दिन पहले कनाडा में शिक्षण संस्थान बंद हो जाने के बाद भारत लौट आए कई युवाओं ने रणजीत एवेन्यू में एक प्राइवेट इंस्टिट्यूट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि उन्होंने 12 लाख रुपए खर्च करके कनाडा के इंस्टिट्यूट्स में अप्लाई किया था, लेकिन इंस्टिट्यूट बंद हो गए और उन्हें वापस आना पड़ा। अब उन्हें उनके पैसे लौटाए जाएं, ताकि वे देश में ही पढ़ाई कर सकें।

Latest News