PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

अब दसूहा में चली गोलियां, मामूली झगड़ा खुनी टकराव में बदला, लोगों में दहशत का माहौल,

firing tailors shop in dasuha 4 youths inflicted 4 abuses by saying that the clothes were bad

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : पंजाब में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में रोजाना गोलियां चलने से दहशत का माहौल लोगों में देखने को मिल रहा है। आज ऐसा ही एक मामला दसूहा में दोपहर के लगभग 1.30 बजे उस समय सामने आया जब एक दुकान के बाहर गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टेलर की दुकान चलाने वाले गुरनाम सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि एक व्यक्ति अपने 3 अन्य साथियों के साथ उसकी दुकान में आए और कहा कि हमने जो तुम्हारी दुकान से कपड़े सिलवाए हैं, वह बहुत घटिया निकले। इस दौरान उनकी आपस में बहसबाजी शुरू हो गई और झगड़ा बढ़ गया और गाली-गलौच शुरू हो गया।

गुरनाम सिंह ने आगे बताया कि पहले उन्होंने उसके ऊपर तलवार से वार किया और इसके बाद उन्होंने पिस्तौल निकाल कर फायर करने की कोशिश की तो मैंने उनसे पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनकी आपस में झड़प हो गई और आरोपी ने लगभग 4 गोलियां चलाई।

वहीं इस सनसनी खेज घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करनैल सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पिस्तौल का एक जिंदा कारतूस और 2 चले हुए खोल बारमद किए। वहीं SHO करनैल सिंह ने बताया कि दुकानदार गुरनाम सिंह के बयान पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए आगे की करवाई की जा रही है।