PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

महिला सब इंस्पेक्टर ने शादी से पहले अपने ही ‘मंगेतर’ को किया गिरफ्तार,

assam woman police officer jonmani rabha fraud charges

PTB Shocking न्यूज़ असम : असम में एक बेहद दिलचस्प मामला सामने आया। दरअसल, असम की एक महिला सब इंस्पेक्टर ने शादी से पहले अपने ही मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स पर आरोप है कि उसने प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में नौकरी करने का झांसा देकर कई लोगों को ठगा है गिरफ्तार शख्स का नाम राणा पोगाग है।

जब मामले की जांत शख्स को आरोपी पाया तो सब इंस्पेक्टर ने अपने ही मंगेतर को गिरफ्तार करने में एक मिनट की भी देरी न लगाई। बुधवार शाम को नगांव कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया जहां से कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पोगाग को उसी की मंगेतर और असम पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत जॉनमनी राभा नगांव में कार्यरत हैं।

पोगाग और जॉनमनी राभा ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई की थी और नवंबर में शादी करने वाले थे। राभा को जैसे ही उसे पता चला कि पोगाग एक ठग है, उन्होंने FIR दर्ज की। मंगेतर को गिरफ्तार करने के बाद राभा ने मीडिया से कहा कि मैं उन तीन लोगों की आभारी हूं जो मेरे पास उसके (राणा पोगाग) बारे में जानकारी दी मुझे पता लगा कि वह कितना बड़ा धोखेबाज है। उन्होंने मेरी आंखें खोल दीं।

मीडिया से बातचीत में जॉनमनी राभा ने कहा कि मैंने आरोपी मंगेतर वास्तविकता जानने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की। हमने कई फर्जी आईडी प्रूफ, आपत्तिजनक दस्तावेज, एक लैपटॉप, कई मोबाइल फोन और चेक बुक बरामद किए हैं। मैं असम के लोगों को कड़ा संदेश देना चाहती हूं कि अगर वे कुछ गलत करते हैं तो मैं किसी को नहीं बख्शूंगी, यहां तक ​​कि मेरे अपने परिवार के सदस्यों को भी नहीं।