PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आज भी जारी है कनाडा का नकली वीजा लगाने का खेल, लाखों रुपये ठगने के मामले में जालंधर के एजेंट को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

millions rupees were cheated by fake canadian visa ludhiana crime

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / श्री माछीवाड़ा साहिब (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : कनाडा का नकली वीजा लगा कर लाखों रुपये ठगने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जोकि आज भी दस्तूर जारी है / मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में इंदरपाल सिंह भट्टी निवासी रामगढ़ जालंधर देहात व डीके पांडे निवासी गुड़गांव के खिलाफ मामला दर्ज कर इंदरपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि माछीवाड़ा थाना अधीन पड़ते गांव मंड उधोवाल के निवासी जसपाल सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि वह दुबई से कुछ वर्ष पहले वापस आया था और अब कनाडा जाना चाहता था। उसकी मुलाकात दविंदर सिंह निवासी लक्खपुर नवांशहर के साथ हुई जिस ने बताया कि इंदरपाल सिंह भट्टी ट्रैवल एजेंट है जो लोगों को विदेश भेजता है।

कनाडा जाने के लिए ट्रैवल एजेंट के साथ 20 लाख में सौदा तय हुआ था। एजेंट इंदरपाल सिंह भट्टी ने उनके वाट्सएप पर कनाडा का वीजा लगा भेज दिया और कहा कि वह विदेश जाने की तैयारी कर ले। जब वीजा चेक करवाया गया तो वह नकली निकला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इंदरपाल सिंह भट्टी और उसके साथी डीके पांडे ने मिलकर उनके साथ 6 लाख 27 हजार रुपये की ठगी मारी।

विदेश जाने वाले जसपाल सिंह ने कनाडा के नकली वीजा के बारे में आरोपितों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और कहा कि वह बकाया 13 लाख रुपये आ कर ले जाए। बताया जा रहा है कि इंदरपाल भट्टी जब माछीवाड़ा में जसपाल सिंह से 13 लाख रुपये लेने आया तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की तरफ से इंदरपाल सिंह भट्टी और डीके पांडे खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है व आगे की जाँच की जा रही है /