PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

Netflix पर दर्ज हुआ मुकदमा, जाने बड़ी वजह

Lawsuit filed on Netflix know the big reason

PTB मनोरंजन News मुंबई : आर्थिक मामलों को लेकर मुश्किल में फंसती दिख रही अमेरिकी ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स के ग्राहकों की संख्या लगातार घटने और कंपनी के शेयर भाव गिरने को लेकर मुकदमा हो गया है। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में दायर इस मुकदमे में कंपनी के तीन प्रमुख अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया गया है और उनसे उन निवेशकों के लिए हर्जाने की मांग की गई है जिन्होंने तकरीबन साल 2021 की आखिरी तिमाही और साल 2022 की पहली तिमाही के बीच कंपनी के शेयरों के सौदे किए।

जानकारी के मुताबिक नेटफ्लिक्स के शेयरों में जनवरी में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद 20 अप्रैल को इसके शेयर करीब 35 फीसदी तक नीचे गिर गए। अमेरिकी शेयर बाजार में ये हलचल नेटफ्लिक्स की उस स्वीकारोक्ति के बाद मची जिसमें उसने माना कि साल की पहली तिमाही में उसके ग्राहकों में करीब दो लाख की कमी आई है। ये कंपनी के उस दावे के विपरीत रहा जिसमें उसने 25 लाख नए ग्राहक जोड़ने की बात कही थी।

कंपनी के शेयर भाव तब से लगातार गिरते ही जा रहे हैं और 5 मई को बाजार बंद होने तक इसके भाव 118.32 डॉलर तक गिर चुके थे। तीन जनवरी 2022 को कंपनी का शेयर भाव करीब 597.37 अमेरिकी डॉलर था और तब से शुक्रवार तक इसके शेयर 68.48 फीसदी गिर चुके हैं। कंपनी के शेयरों में इतनी भारी गिरावट के चलते इसके शेयरधारकों में भी हलचल मची हुई है।

जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की एक अदालत में इसी क्रम में नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुकदमा दायर हो गया है। कंपनी के ग्राहक संख्या के लक्ष्य को पूरा न कर पाने और कंपनी के शेयरों के दामों में गिरावट के चलते इस मुकदमे के जरिये शेयरधारकों को हर्जाना देने की मांग भी की गई है। टेक्सास की एक कंपनी की तरफ से दायर इस मुकदमे में कंपनी पर ये आरोप भी लगा है कि इसके अधिकारी बाजार में बढ़ी प्रतियोगिता के बीच कंपनी की सुस्त पड़ती तरक्की और घटती ग्राहक संख्या की जानकारी सार्वजनिक करने में विफल रहे।