PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने आज गुरु तेग बहादुर नगर में नशा बिकने की शिकायत के बाद खुद बड़ा एक्शन लेते हुए वहां छापामारी की। इस दौरान 11 लोगों को नशा करते और बेचते हुए पकड़ा। उन्होंने मौके पर पुलिस को बुलाकर सभी को उसके हवाले कर दिया है। आपको यह भी बता दें कि नशा करने वालों में दो पुलिस मुलजिम भी शामिल थे जो चिट्टा खरीदने आए थे।
इस मौके इलाके के लोगों ने कहा कि हम लगातार पुलिस को शिकायत कर रहे थे कि हमारे इलाके में नशा बिकता है। यहां कई तरह के संदिग्ध व्यक्ति नशा खरीदने आते हैं। उनकी गुहार के बाद भी पुलिस ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। इसके बाद हमने विधायक गुरदित्त संह से इसकी शिकायत की।
आज हमने क्षेत्र पर पूरी तरह निगरानी रखी हुई थी। इसके बाद विधायक को बुलाया गया। उन्होंने अपने समर्थकों की मदद से नशा करने और बेचने वालों पकड़ कर पुलिस हवाले किया। लोगों ने कहा कि जो व्यक्ति मोहल्ले में नशा बेचता है, उसके बारे में पूरी जांच करवाई जानी चाहिए।
इस मौके पर विधायक गुरदित्त सेखों ने कहा कि नशा कारोबारियों के संबंध बहुत बड़े-बड़े लोगों के साथ हैं। हमारी एक मात्र मंशा है कर हमें नशे के कारण किसी का परिवार उजड़ने नहीं देना है। जो भी नशा बेचता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।





































