PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के PM ने उठाया बड़ा कदम, प्रदर्शनकारियों से भिड़े राजपक्षे समर्थक,

sri lanka prime minister mahinda rajapaksa quit from his post amid worst economic crisis

PTB Big न्यूज़ श्रीलंका : श्रीलंका में आर्थिक संकट के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पूरे देश में इमरजेंसी लागू है / इस बीच भारी विरोध के बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है / राजपक्षे के समर्थकों की ओर से राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के ऑफिस के बाहर प्रदर्शनकारियों पर हमला करने के बाद राजधानी कोलंबो में सेना तैनात की गई है /

प्रदर्शनकारियों पर किए गए राजपक्षे समर्थकों के हमले में 78 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं / श्रीलंकाई अधिकारियों ने सोमवार को पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है और दो अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी अपने पद से इस्तीफा का ऐलान किया है /

राजपक्षे के नेताओं और उनके समर्थकों पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमला करने का आरोप है / कोलंबो में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास, टेंपल ट्रीज पर जमा हुए राजपक्षे समर्थकों ने महिंदा राजपक्षे से अपने पद पर बने रहने की अपील भी की थी, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. इस बीच राष्ट्रपति ने हिंसा ने घटनाओं की निंदा की है /

प्रधानमंत्री महिंदा ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपना इस्तीफा भेज दिया है / साल 1948 में ब्रिटेन से आजादी मिलने के बाद श्रीलंका अब तक के सबसे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है / यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के इंपोर्ट के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है /

बीते 9 अप्रैल से पूरे श्रीलंका में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं, क्योंकि सरकार के पास इंपोर्ट के लिए फंड खत्म हो गया है / इसी वजह से आम लोगों के इस्तेमाल के जरूरी सामानों की कीमतें आसमान छू रही हैं साथ ही मूलभूत चीजों की कमी भी देखने को मिली है /