PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री पंजाब ने किया बड़ा दावा,

punjab mohali blastrocket propelled grenade rpg attack on punjab police intelligence head quarter

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : बीती रात पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हुए हमले की टेरर एंगल से लगातार जांच की जा रही है। यह हमला रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से हुआ होने के कारण बड़े पुलिस अधिकारी भी जांच में जुटे जुट गए हैं। शुरूआती जांच में यह भी पता चला है कि हेडक्वार्टर की बिल्डिंग के बाहर से ही यह हमला किया गया। आज यानि मंगलवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी मोहाली पहुंच चुकी है।

पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हमला करीब 80 मीटर दूर से किया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात हमलावर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद इंटेलिजेंस इलाके में CCTV फुटेज, मोबाइल टावर खंगाल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी यानी AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मोहाली ब्लास्ट उन लोगों की कायराना हरकत है जो पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं।

वहीं पुलिस को यह भीं जानकारी मिली है कि हमले के वक्त बाहर एक स्विफ्ट कार घूमती दिखी है। इसी कार से अटैक किए जाने की आशंका है। हमले के बाद यह कार वहां से गायब हो गई। उसमें 2 संदिग्ध होने की सूचना है। इसके लिए हेडक्वार्टर के सामने की पार्किंग का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

इस हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी एक्टिव हो गई है। NIA की एक टीम मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे पंजाब इंटेलिजेंस ऑफिस पहुंच गई। NIA आतंकी एंगल होने की वजह से इसकी जांच के लिए पहुंची है। पुलिस की चिंता इसलिए ज्यादा है, क्योंकि ऐसे हथियार अफगानिस्तान में इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके अलावा रूस-यूक्रेन जंग में भी इनके इस्तेमाल की बात कही जा रही है।

मोहाली में हुए ब्लास्ट के मामले में सीएम भगवंत मान ने पुलिस अफसरों की मीटिंग बुला ली है, जिसमें इंटेलिजेंस विंग के अफसरों को भी बुलाया गया। CM मान ने कहा कि काफी अर्से से देश के दुश्मन पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिशें कर रहे हैं, हालांकि पंजाब का भाईचारा इतना मजबूत है कि ऐसे लोग अपने इरादों में सफल नहीं हो पा रहे। कल रात मोहाली में हुए ब्लास्ट के बाद उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP और इंटेलिजेंस के अफसरों के साथ मीटिंग की है।

इस घटना से जुड़ी बारीक से बारीक डिटेल निकाली जा रही है। इस ब्लास्ट को लेकर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अभी कुछ और गिरफ्तारियां की जाएंगी। पंजाब पुलिस इस ब्लास्ट की जड़ तक पहुंचेगी। शाम तक काफी कुछ स्पष्ट हो जाएगा और बड़ा खुलासा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मीडिया के जरिये स्पष्ट करना चाहते हैं कि जिसने भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की, उसे बपख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को इतनी सख्त सजा दी जाएगी कि उनकी कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

वहीं DGP पंजाब वीके भावरा ने कहा कि इस हमले से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कम दूरी से यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मोहाली और उससे सटे चंडीगढ़ के बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां लगातार चेकिंग चल रही है।