PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में फिर हुई बेअदबी की घटना, हिन्दू संगठनों में रोष, इस हालत में मिले हनुमान चालीसा के पन्ने,

process of sacrilege continues the incident happened again in punjab Pages of Hanuman Chalisa found in forged condition

PTB Sad न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में बेअदबी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं ऐसे में अब हिन्दू धर्म के लोगों की आस्था के साथ कुछ शरारती तत्वों खिलवाड़ कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचने का काम किया है / मिली जानकारी के अनुसार कुछ शरारती अनसरों ने किले के पास ही हनुमान चालीसा का पाठ अग्नि भेंट करके पास ही फैंक दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके साथ ही फिंगर एक्सपर्ट की टीम ने जले हुए पन्नों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हिंदू जत्थेबंदी के नेताओं सुखपाल सरां और सन्दीप अग्रवाल ने बताया कि उनको देर शाम सूचना मिली थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने हनुमान चालीसा के पाठ का भोग डाल कर किले के नजदीक ही फैंक दिया है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। सरां और अग्रवाल ने बताया कि हनुमान चालीसा के पन्ने पूरी तरह राख हो गए हैं और अर्ध जले हुए कुछ पन्ने पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। दोनों ने बताया कि उनको संदेह है कि किसी अज्ञात मुलजिमों ने शहर का माहौल खराब करने के मकसद के साथ उक्त वारदात को अंजाम दिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय SSP जे. इलनजेलियन ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई के साथ जांच कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही असली दोषियों तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तनदेही के साथ उक्त घटना के दोषियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।