PTB Crime News यमुनानगर : यमुनानगर में मंगलवार सुबह करीब सवा दस बजे महाराणा प्रताप चौक पर एक कारोबारी के ड्राइवर से 50 लाख नौ हजार रुपये की लूट की वारदात हो गई।
ड्राइवर तीन दिन की छुट्टी के बाद एचडीएफसी बैंक में तीन दिन की सेल जमा कराने आया था। बैंक के पास कार से उतरते ही बाइक सवार दो युवकों ने ड्राइवर को गोली मारी और 50 लाख नौ हजार रुपये से भरा बैग लूटकर ले गए।



































