PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में लूट के आरोपित ने हवालात के बाथरूम में फंदा लगा की खुदकुशी,

moga robbery accused hanged self hawalat baghapura Punjab

PTB Big न्यूज़ बाघापुराना : बाघापुराना थाने की हवालात में लूट के मामले में बंद एक आराेपित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपनी बनियान से हवालात के वाशरूम में फांसी लगाई। प्रारंभिक जांच में इस मामले में थाने के मुंखी व संतरी की लापरवाही सामने आई है। उनके खिलाफ एसएसपी ने विभागीय जांच शुरू करा दी है।

पिछले साल दिसंबर महीने में गांव नत्थोके गांव में पेट्रोल पंप पर 17 हजार रुपये की राशि लूट ली थी। इस मामले में लुधियाना देहाती के गांव मानूके हठूर निवासी मक्खन सिंह का नाम लूट में सामने आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। मंगलवार को रिमांड की अवधि पूरी होने पर उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाना था, इसी बीच सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसने अपनी ही बनियान से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

फांसी का फंदा लगाने वाला युवक लुधियाना देहाती के गांव मानूके हठूर निवासी मक्खन सिंह था, वहीं SSP गुलनीत खुराना के अनुसार उसके खिलाफ 5 केस पहले से ही दर्ज थे, एक केस हेरोइन का भी शामिल है। परिवार के लोगों ने उसे घर से बेदखल कर दिया था क्योंकि मक्खन सिंह नशे का आदी था। थाने की हवालात में लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट दिखा कि मक्खन सिंह सुबह साढ़े 5 बजे पहली अपनी बनियान उतारता है,

बाद में वह वाशरूम की तरफ जाता है, वहां कुछ देर ठहरता है फिर वापस लौटकर जमीन पर लेट जाता है। कुछ देर बाद वह फिर से बाथरूम की तरफ जाता है, वहां जाकर वह फांसी का फंदा लगा लेता है। हवालात में बंद दूसरे कैदी ने ये दृश्य देखकर पुलिस को सूचित किया उसके बाद युवक को फंदे से उतारकर उसके हार्ट को पंप कर दोबारा रिकवर करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर पहले पुलिस उसे बाघापुराना अस्पताल लेकर गई, वहां से उसे सिविल अस्पताल मोगा रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।