PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

होशियारपुर में पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति ने किया एक युवक का अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर कत्ल,

hoshiarpur kills wifes owner suspicion relationship dasuya Punjab Murder case

PTB Sad न्यूज़ होशियारपुर : जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते दसूहा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां उस समय सनसनी फेल गई जब पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में पति ने एक युवक की अपने छह दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना गांव थियाड़ा की बताई जा रही है।

मृतक युवक की पहचान कुलवीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी नेकनामा के रुप में हुई है। आरोपित पति कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में कुलवीर के भाई हरदीप सिंह के बयान पर कुलविंदर सिंह व उसके अज्ञात छह साथियों पर मामला दर्ज किया है। कत्ल करने के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस को दिए अपने बयान में हरदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस उसका भाई कुलवीर दसूहा में किसी काम से गया था। लौटते समय वह गांव थियाड़ा में रुका और ठेके से शराब ली। इस दौरान ठेके साथ बने आहते में काम करते कुलविंदर सिंह उर्फ किंदू ने अपने साथियों के साथ उसे कुछ दूरी पर रोक लिया और रंजिशन उस पर हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और उन्होंने कुलवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदीप ने बताया कि कुलविंदर की पत्नी कुलवीर सिंह के घर में काम करती थी और उसके बच्चों को संभालती थी। उसे कुलवीर सिंह के साथ पत्नी के अवैध संबंधों का शक था। इसी शक में उसने कुलवीर का कत्ल कर दिया। दसूहा पुलिस ने श‌व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आरोपितों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है।