PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर जताया ऐतराज, कही बड़ी बात,

Punjab Women's Commission chairperson Manisha Gulati objected to this decision of the Supreme Court

PTB Big News चंडीगढ़ : सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सैक्स वर्करों पर लिए गए फ़ैसले पर पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने ऐतराज़ जताया है। मनीषा गुलाटी का कहना है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट से मेरी अपील है कि वह सैक्स वर्करों के फ़ैसले पर दोबारा विचार करे। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं को शिक्षा और काम की सुविधा देने की पहल की जाए जिससे किसी को इस काम में पड़ने की ज़रूरत ही न पड़े।

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो बहुत करते हैं लेकिन उस पर अमल नहीं करते। मनीषा ने कहा कि महिलाओं को रोज़गार दिया जाए जिससे वह सैक्स वर्कर न बने। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते कहा अपने इस फ़ैसले पर फिर विचार किया जाएं।

बता दें कि एक विशेष आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वेशयवृति भी एक पेशा है। अपनी इच्छा से यह कार्य कर रहे वयस्कों पर आपराधित कार्रवाई पुलिस न करे। कानून के तहत उनकी गरिमा की भी रक्षा की जानी चाहिए।