PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत, 19 गंभीर रूप से घायल,

seven soldiers killed in a road accident in ladakh 19 injured

PTB Big News श्रीनगर/लेह : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि परतापुर से अग्रिम मोर्चे पर सेना के 26 जवानों को ले जा रहा वाहन फिसलकर श्योक नदी में 50-60 फुट नीचे गिर गया, जिसमें सात जवानों की मौत हो गई जबकि 19 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी यह पता नहीं चला है कि सेना का वाहन किन कारणों से नदी में गिर गया।

इस हादसे को लेकर अभी सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी। ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है, जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई।

इसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए। सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। अस्पताल में सात जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भी भेजा जा सकता है।