PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में फिर हुई बड़ी वारदात, लुटेरों ने गन पॉइंट पर लूटी कार, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई,

punjab jalandhar car looted gun point pathankot bypass robbers driven car high speed uncontrolled collided divider highway robbers ran

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले में देर रात हाईवे पर लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक कार को लूट लिया। लूटने के बाद वह जैसे ही कार को तेज रफ्तार से भगाने लगा तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद लुटेरे गाड़ी को वहीं पर छोड़ कर मौके से भाग निकले। पीड़ित युवक शाम लाल, जो बटाला का रहने वाला है, इस घटना के बाद से दहशत के कारण सदमे में है।

उसने बताया कि वह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर किसी को छोड़ने आया था। लौटते समय पठानकोट बाइपास पर स्थित सब-वे पर कुछ खाने पीने के लिए रुक गया। इसके बाद सब-वे से जैसे ही वह निकला और अपनी गाड़ी के शीशे साफ कर रहा था तो 5 लोग उसके पास आए। उन्होंने आते ही पहले डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। फिर पिस्तौल निकाल कर गोली मारने लगे। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूट कर भागा।

punjab jalandhar car looted gun point pathankot bypass robbers driven car high speed uncontrolled collided divider highway robbers ran

शामलाल ने बताया कि उसके भागते ही सभी हमलावर गाड़ी में बैठ गए और गाड़ी को स्टार्ट करके तेज रफ्तार से भागने लगे। जैसे ही सब-वे से तेज रफ्तार से निकल पर हाईवे पर आए तो अचानक कार अनियंत्रित हो गई औऱ डिवाइडर से जा टकराई। लुटेरों ने गाड़ी को वहीं पर छोड़ा और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों के कुछ साथी स्कूटर लिए खड़े थे। जब कार डिवाइडर से टकराई तो लुटेरे स्कूटरों पर भागे। हमला करने वाले बेशक 5 थे, लेकिन लुटेरों के साथ स्कूटरों पर भी कुछ लोग आए थे। यह कार को लूटकर कहीं पर बड़ी वारदात करने वाले थे, लेकिन यहां पर लूटी गई कार का एक्सीडेंट हो गया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने हाईवे से गाड़ी को हटाकर टो करके थाने में पहुंचा दिया है। लूट के बाद पीड़ित शामलाल इतनी दहशत में था कि सदमे के कारण उससे कुछ भी बोला नहीं जा रहा था। उसने मौके पर अपने कुछ परिचितों को फोन करके बुलाया था। वह उसे अपने साथ लेकर गए। मौके पर आई पुलिस ने बताया कि लूट की इस घटना के बारे में मैसेज करके सभी को अलर्ट कर दिया गया है। सब-वे के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया जा रहा है। इन्हें खंगालने के बाद ही लुटेरों का पता लगाया जाएगा।