PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में एक की मौत, कई गंभीर घायल,

massive bus truck collision in bilaspur driver died saveral injured

PTB Accident News बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई. यहां के नसवाल में हमीरपुर-शिमला एनएच पर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मामल दर्ज कर पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घुमारवीं अस्पताल भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की बस सोलन से धर्मशाला जा रही थी. वहीं, ट्रक हमीरपुर से घुमारवीं की तरफ आ रहा था.

नसवाल में बस व ट्रक की आमने सामने में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें एचआरटीसी के चालक की मौत हो गई. इस भयानक हादसे में हादसे 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को हमीरपुर रेफर किया गया है. बाकी का इलाज घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है.

इस भयंकर हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मची रही. वहीं, अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल दिखा. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. फिलहाल सभी की स्थिति क्या है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. एसडीएम ने अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल जाना हैं. उन्होंने बताया कि तुरंत सहायता के रूप में मृतक के परिवार को 20000 और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है.