PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के फैशन डिजाइनिंग विभाग ने इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित की, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में रंगारंग फूड कार्निवल आयोजित, एच.एम.वी. की एम.एस.सी. मैथेमेटिक्स की छात्रा ने जीएनडीयू मेरिट लिस्ट में टॉप किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा अमेरिकी अदालत से बड़ा झटका NSE IPO हुआ Listing : देश का दूसरा सबसे बड़ा IPO हुआ फ्लॉप चलती बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जिंदा जले 9 मुसाफिर पंजाब : 3 साल से फरार बर्खास्त AIG राजजीत ने किया सरेंडर, ड्रग तस्करी और आय से अधिक संपत्ति के कई मा... जालंधर : श्री राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में TB पीड़ित युवती के परिजनों ने किया भारी हंगामा, लगाए ग... Nik Baker's की थाई करी में निकला कीड़ा, फूड सेफ्टी टीम ने काटा चालान ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ,

अब इस गैंग ने किया बड़ा ऐलान, 2 दिन में लेंगे सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला,

Now this gang has made a big announcement will take revenge for the murder of Sidhu Musewala in 2 days

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक बार फिर पंजाब में गैंगवार शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। विक्की गौंडर और दविंदर बंबीहा गैंग के बाद नीरज बवाना गैंग भी मैदान में आ गया है। नीरज बवाना गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की निंदा करते हुए धमकी दी कि वो 2 दिन के अंदर मूसेवाला की हत्या का बदला लेंगे।

बता दें कि नीरज बवाना का नाम हाल ही में पहलवान सुशील कुमार मामले में चर्चा में रहा था। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना जेल के अंदर से ही गैंग चला रहा है। पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में उत्तराखंड के देहरादून से काबू किये गए मनप्रीत सिंह सहित पंजाब के 2 गैंगस्टरों को मानसा की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पूछताछ के लिए तीनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर उन्हें पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मनप्रीत सिंह से कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर पुलिस ने फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना व बठिंडा जेल में बंद 1 गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मानसा की अदालत में पेश किया। तलवंडी साबो के रहने वाले मनप्रीत मन्ना के खिलाफ इस समय 11 मुकद्दमे चल रहे हैं। उधर इस हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल ने 5 दिन के रिमांड में लिया है। स्पैशल सैल ने बिश्नोई को तिहाड़ जेल से पूछताछ के लिए ले गई है।

बता दें कि गैंगस्टर तिहाड़ जेल के स्पैशल सैल में बंद था। इससे पहले लॉरैंस बिश्नोई ने अपनी सुरक्षा पुख्ता करने और उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर नहीं भेजने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके अलावा काला जठेड़ी और काला राणा पहले से स्पैशल सैल की कस्टडी में किसी और केस में है। दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल अब तीनों से पूछताछ करेगी।

पंजाब पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर लॉरैंस बिश्नोई से होने वाली पूछताछ में शामिल होने के लिए दिल्ली में मौजूद है। लॉरैंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और दिल्ली के गैंगस्टरों जठेड़ी, राणा और शाहरुख के इर्द-गिर्द घूम रही कहानी के तार जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।