PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में गुड हैल्थ पर सेमिनार का आयोजन,

A Seminar on Good Health….A path to happiness

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की यूथ रेड क्रास सोसाइटी एवं आर. वेंकटरमन कैमिकल सोसाइटी की ओर से ‘गुड हैल्थ – ए पॉथ टू हैपीनेस’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। पसरीचा अस्पताल से गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा पसरीचा बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थी। कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम शर्मा व रेड क्रास सोसाइटी इंचार्ज श्रीमती दीपशिखा ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया।

डॉ. पसरीचा ने अच्छे स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाले विभिन्न तत्त्वों तथा महिलाओं की विभिन्न समस्याओं जैसे अनीमिया, मोटापा आदि पर चर्चा की। उन्होंने मासिक धर्म स्वच्छता तथा युवा लड़कियों में बढ़ रही पीसीओएस की समस्या पर भी बात की। उनका कहना था कि अपनी दिनचर्या में योग, मेडीटेशन, संतुलित आहार को शामिल करना आवश्यक है। साइंस विभाग की लगभग 60 छात्राओं ने इस सेमिनार में भाग लिया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग व सोसाइटी के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के सेमिनार युवा छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं। इस प्रकार महिलाएं स्वस्थ रह पाती हैं। इस अवसर पर श्रीमती सलोनी शर्मा, डॉ. वंदना ठाकुर व सुश्री तनीषा भी उपस्थित थे।