PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बिजली बनाने के प्लांट में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे, कई गंभीर घायल,

Fierce fire in power generation plant five workers scorched many seriously injured

PTB Shocking News

बिजली बनाने के प्लांट में लगी भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे, कई गंभीर घायल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Shocking News रेवाड़ी : रेवाड़ी के कोसली क्षेत्र के गांव खुर्शेदनगर में हाल ही में चालू हुए सरसों की भूसी से बिजली बनाने के प्लांट में आग लगने से पांच व्यक्ति झुलस गए जिनमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खुर्शेदनगर में स्थित के-2 पावर रिनुअल प्राइवेट लिमिटेड ग्रीन एनर्जी के नाम से सरसों की भूसी से बिजली बनाने का कार्य तीन माह पहले चालू हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक गर्म भूसी से आग लग गई जिसमें पांच व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गए। बताया जाता है कि भूसी बनी गैस के बैक मारने से हादसा हुआ है। हादसे में घायल हुए कर्मचारियों में छोटेलाल, केशव, योगेन्द्र गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं नरेंद्र मुमताजपुर और संजय भड़ंगी के बताए गए हैं।

सूचना के बाद मौके पर नाहड़ पुलिस चोटी प्रभारी पहुंचे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर चार घंटे बाद भी कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। प्लांट के मालिक राजपाल से बार-बार फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया लेकिन राजपाल ने फोन रिसीव नहीं किया ।