PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस पार्टी की महासचिव Priyanka Gandhi को लेकर आई बुरी ख़बर,

congress leader priyanka gandhi vadra tests positive for covid 19

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं / उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी / प्रियंका से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को संक्रमित हुई थीं / प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, मैंने हल्के लक्षणों के साथ मेरी COVID-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है / सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है /

मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगी जो मेरे संपर्क में आए हैं, वह सभी आवश्यक सावधानी बरतें / कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं / खुद मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड की तीन लहरों में मैं कोविड से संक्रमित नहीं हुआ लेकिन मैं अब कोविड से संक्रमित हो गया हूं /

उन्होंने आगे कहा कि मुझमें मध्यम लक्षण हैं और मैं खुद को आइसोलेट कर लूंगा और सभी प्रोटोकॉल का पालन करूंगा / आभारी हूं कि मुझे पूरी तरह से टीका लगाया गया है, पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आया है, उससे अनुरोध है कि वह अपना टेस्ट करवाए /

भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 4,041 नए कोविड मामले दर्ज किए गए / वहीं एक दिन पहले गुरुवार को इसी अवधि में 3,712 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे, साथ ही इसी अवधि में, कोरोना से हुई 10 मौतों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,651 कर दिया /