PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस नेता ने की गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या, वारदात के बाद हुआ कांग्रेसी नेता फरार,

Congress leader shot and killed his wife Congress leader absconding after the incident Madhya Pradesh Crime news

PTB Crime न्यूज़ मध्य प्रदेश : एक कांग्रेस नेता पर अपनी ही पत्नी को गोली मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि देर रात ढाई बजे ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना भदौरिया को गोली मार दी। इस हत्या के बाद ऋषभ भदौरिया वहां से फरार हो गये। इस घटना के बाद उनके बच्चे दहशत में हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य्प्रदेश के अधीन पड़ते ग्वालियर जिले की यह घटना बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ भदौरिया शहर के थाटीपुर स्थित दर्पण कॉलोनी में अपनी पत्नी भावना और अपने 2 बच्चों के साथ रहते हैं। देर रात कांग्रेस नेता का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया।

इसके बाद नाराज ऋषभ ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। ऋषभ भदौरिया कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता भी रहे हैं। जिस वक्त उन्होंने अपनी पत्नी को गोली मारी उस वक्त उनके दोनों बच्चे भी वहां सो रहे थे। गोली की आवाज सुनकर बच्चों की नींद खुल गई और वो सहम गये। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता के घर के पास ही उनके पिता और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी रहते हैं।

यह लोग भी गोली चलने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे थे। इन्हीं लोगों ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। यहां आपको याद दिला दें कि ऋषभ भदौरिया के खिलाफ साल 2020 में जिला बदर की कार्रवाई का नोटिस भी जारी किया गया था। आरोपी पर लूट और 4 हत्याओं का पहले से ही केस भी दर्ज है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।