PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

20 साल के फैन ने सिद्धू मूसेवाला की मौत से दुखी होकर खाया जहर, हुई मौत

20 year old fan saddened by the death of Sidhu Musewala ate poison died

PTB Shocking News मोहाली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से उनके फैन इस सदमे से उभर नहीं पा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मोहाली के गांव जंडपुर में एक 17 साल के युवक ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फिनाइल पीकर जान देने की कोशिश की थी। लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया था। ऐसे ही मामला फिर मोहाली के डेराबस्सी में सामने आया है। जहां सिद्धू मूसेवाला के फैन ने उसकी मौत से आहत होकर अपनी जान दे दी।

मूसेवाला के 20 साल के फैन ने जहर खाकर खुदकुशी की है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह के रूप में हुई है जोकि डेराबस्सी का रहने वाला था। जसविंदर ने बुधवार को सिद्धू मूसेवाला के भोग वाले दिन जहर खाया था। जसविंदर टीवी पर मूसेवाला के भोग को देखकर परेशान था और उसने जहर निगल लिया।मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका लड़का सिद्धू मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन था ।

वह उसके गाने बहुत सुनता था। उसकी अचानक हुई मौत के बाद उसको बहुत बड़ा झटका लगा और उस दिन से ही वह परेशान चल रहा था। बुधवार को जसविंदर टीवी पर सिद्धू मूसेवाला का लाइव भोग देखा और परेशान हो गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने जहर पी लिया। उसकी तबीयत खराब हुई तो वह उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी ले गए। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे डाक्टरों ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया, जहां सुबह उसकी मौत हो गई।