PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कनाडा के हाई कमिश्नर से की मुलाकात, खास मुद्दों पर की चर्चा,

cm-bhagwant-mann-met-the-high-commissioner-of-canada

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कनाडा के हाई कमिश्नर कैमरन मैके साथ मुलाकात कर पंजाब में हो रही गैर-कानूनी गतिविधियों का मसला उठाया है। मुख्यमंत्री मान ने इस संबंधी जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए कहा कि उन्होंने कनाडा के हाई कमिश्नर के साथ जो गैंगस्टर कैनेडा में बैठ कर पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं, उनके बारे में चर्चा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मान ने उनसे अपील करते कहा कि इन गैंगस्टरों को किसी तरीके विदेश से पंजाब भेजा जाए जिससे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि कनाडा के हाई कमिश्नर ने भी इस मामले पर ध्यान देते जल्द ही इसका हल करने का भरोसा दिलाआ है।

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड की जिम्मेदारी कनाडा आधारित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली है। उसके मद्देनजर इंटरपोल ने आज गोल्डी बराड़ को रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। गोल्डी बराड़ कनाडा बैठ पंजाब में क्राइम करवा रहा है। वह गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग का एक्टिव मेंबर है।

गोल्डी बराड़ का रेड कॉर्नर नोटिस उसके खिलाफ दर्ज 2 पुराने केस में हुआ है। फरीदकोट में दर्ज कातिलाना हमले, हत्या और आर्म्स एक्ट के केस में यह नोटिस हुआ। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में यह नोटिस जारी नहीं हुआ। उसके लिए पुलिस को कोर्ट में चार्जशीट दायर करनी होगी। हालांकि रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अब गोल्डी बराड़ को भारत लाने की कवायद तेज की जाएगी।