PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर डीएवी कालेज फ्लाईओवर पर वाहन ने मारी युवक को टक्कर हुई मौत,

Vehicle hit a young man on the DAV College flyover in Jalandhar

 PTB City News जालंधर : डीएवी कालेज के पास स्थित डीएवी फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसे की खबर आई है। शुक्रवार को यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12वीं के छात्र रविंद्र की मौत हो गई। वह रविदास नगर का रहने वाला था।सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर एक की मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि रविंद्र ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था। डीएवी कालेज फ्लाईओवर पार कर रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सिविल अस्पताल में पहुंचे उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

रविंद्र के घरवालों ने बताया कि उन्हें सिविल अस्पताल से काल आई थी, जिसमें उन्हें बताया गया कि आपके बच्चे की मौत हो गई है और उसका शव इस समय सिविल अस्पताल में है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस वाहन ने उसे टक्कर मारी है।