PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

पंजाब को मिलेंगे 5 नए मंत्री, जालंधर के विधायक को भी मिल सकता है मौका,

Punjab will get 5 new ministers, Jalandhar MLA may also get a chance

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाब को अगले महीने 4 या 5 नए मंत्री मिलने वाले हैं। जानकारी है कि भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार अगले महीने होगा। बता दें कि इस महीने के अंत में बजट सेशन है। उसके बाद जुलाई के पहले हफ्ते में कैबिनेट में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे। नए मंत्रियों में महिला और सेकेंड टर्म वाले विधायकों को मौका मिलना तय है। हालांकि जिला जालंधर से भी एक नवनयुक्त विधायक को मौका दिया जाए, यह बात आम जनता की ओर से की जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि CM भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार में अभी 8 मंत्रियों के पद खाली हैं। हालांकि अभी मंत्रिमंडल को पूरा नहीं भरा जाएगा। फिलहाल 4 से 5 मंत्री ही शामिल किए जाएंगे। पंजाब सरकार में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री बनाए जा सकते हैं। AAP सरकार बनने के बाद CM भगवंत मान के बाद 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसके बाद सरकार में एक सीएम और 10 मंत्री थे। 8 मंत्रीपद खाली थे। हालांकि हाल ही में सीएम मान ने हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया जिसके बाद 8 मंत्री पद खाली हो चुके हैं।

दूसरी तरफ सीएम भगवंत मान के पास इस वक्त 28 विभाग हैं। नए मंत्रियों को विभाग की अलॉटमेंट के वक्त उन्होंने 27 विभाग अपने पास रखे थे। फिर हेल्थ मिनिस्टर को बर्खास्त किया तो हेल्थ विभाग भी अपने पास रख लिया। नए मंत्रियों को शपथ दिलवाकर उन्हें विभाग दिए जाएंगे। जिनमें हेल्थ के अलावा लोकल गवर्नमेंट, कृषि और इंडस्ट्री शामिल है। गृह विभाग सीएम भगवंत मान के पास ही रहेगा।

आपको यह भी बता दें कि जिला जालंधर से हमेशा ही कोई ना कोई मंत्री मौजूद सरकारों द्वारा बनाए जा चुके हैं, चाहे वह कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री पंजाब रहे अवतार हेनरी की बात हो, या फिर बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया की बात हो, ऐसे में अब जब जिला जालंधर के सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा जो बीजेपी के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को चुनावों में पटखनी दे चुके हैं तो अब जिले के लोगों की मांग है कि रमन अरोड़ा को भी मंत्री पद का पदभार मिलना चाहिए।

लेकिन पीटीबी न्यूज़ सूत्रों की माने तो आने वाले समय में एक दो नए चेहरों को भी मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्री मंडल में शामिल कर सकते हैं। जिनके सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के नाम हो सकता है। क्योंकि उनकी काबलियत और दिन रात किये जा रहे काम की तारीफ जिले के लोग लगातार जो कर रहे हैं। अब देखना यह बहुत ही दिलचस्प होगा की आने वाले समय में अन्य बचे हुए मंत्री मंडल में किसको क्या स्थान मिलता है।