PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिंसा के दौरान दो लोगों की गोली लगने से हुई मौत, कई पुलिसकर्मी भी घायल,

two people were shot dead during the violence many policemen were also injured

PTB Big News झारखंड : पैगंबर मोहम्मद विवाद को लेकर देशभर के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए. अब झारखंड के रांची से इसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि यहां हुए हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया गया है कि दोनों प्रदर्शनकारी हैं, जिनकी गोली लगने से मौत हुई. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इन दो प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है.

गोली लगने से जिनकी मौत हुई है, उनमें एक का नाम मोहम्मद शाहिद है. वहीं इस हिंसा में घायल रांची के एसएसपी भी अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी जगह डीएसपी अंशुमान ने मोर्चा संभाल रखा है. बताया गया है कि 8 घायल उपद्रवियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित लोगों ने राजधानी रांची के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया. यहां लोगों की भीड़ अचानक जुटने लगी और प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ की ओर से पत्थर चलाये गए.

पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी. हवाई फायरिंग के बाद भीड़ पर काबू पाया गया. इसी दौरान दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आई. जिनकी अब मौत हो चुकी है. बता दें कि नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए गए बयान के बाद देशभर में प्रदर्शन जारी हैं. जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में प्रदर्शन हुए और जमकर हिंसा भी हुई.

इस दौरान कई लोग घायल हुए. यूपी में कई जगहों पर ऐसे हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले. जिसे लेकर अब तक 136 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की पहचान की जा रही है. सीएम योगी ने सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.