PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

पंजाब के व्यापारियों को लॉरेंस गैंग की तरफ से मिल रही धमकियां, जांच में जुटी पुलिस

traders of Punjab getting threats from Lawrence Gang

PTB Big News मानसा : पंजाब के मानसा में गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारियों को धमकी दी जा रही है। धमकी में उनसे एक बैंक अकाउंट में 2 लाख रुपए डालने को कहा जा रहा है। धमकी देने वाले का कहना है कि अगर रुपए नहीं दिए तो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करेंगे। जहां मिलेगा, वहीं ठोक देंगे। हम पुलिस से नहीं डरते। मूसेवाला की 29 मई को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक मानसा के 4 व्यापारी पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे हैं।

धमकी देने वाला कहता है कि मेरा अगर अब फोन काटा तो फिर पुलिस को फोन कर ले। उन्हें बता कि तुझे जान से मारने की धमकी मिली है। जितनी जल्दी हो सके, सिक्योरिटी बुला ले। तेरी जान के लिए बहुत बढ़िया बात कह दी है। नहीं तो आज तुझे छोड़ना नहीं है। बंदो को मैंने कह दिया है कि तेरा पीछा कर जहां मिलेगा, वही ठोकेंगे। तुझे कुत्ते की मौत मारेंगे।

जो मैगजीन लोड हो रही हैं, तेरे दिमाग में खाली करेंगे। अब देखता जा कि तेरे साथ क्या होता है?। तू बच सकता है तो बच ले। दुकान बंद कर भाग सकता है तो भाग जा। तेरे पर किसी भी समय अटैक हो सकता है। नंबर बंद करने या फोन काटने से कुछ नहीं होगा। हम न थाने से डरते हैं और न पुलिस से। अब हमसे बच के दिखा का।

मानसा के व्यापारी ने कहा कि मुझे सवा एक बजे फोन आया। मुझे कहा गया कि हम गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग से बोल रहे हैं। जान प्यारी है तो हमें 2 लाख रुपए दे दे। वर्ना जैसे सिद्धू मूसेवाला को मारा है, तुझे भी मार देंगे। मुझे एक वीडियो भी भेजी गई है। जिसमें वह पिस्टल लोड कर रहे हैं। मुझे कह रहे हैं कि यही पिस्टल तेरे दिमाग में खाली करेंगे। इस बारे में हमारी एसएसपी से मीटिंग हुई है।

मानसा के एसएसपी ने कहा कि जिस बैंक अकाउंट में रुपए डालने को कहा जा रहा है। वह 3 दिन पहले ही खुला है। धमकी देने वाले की लोकेशन भी बिहार की आ रही है। इस बारे में पूरा केस साइबर सेल को भेज दिया गया है। जल्द ही धमकी देने वालों को पकड़ लिया जाएगा।