PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

दिनदहाड़े चली गोलियां, दो सगे भाइयों को मारी एक की मौत दूसरा गंभीर घायल,

Bullets fired in broad daylight one killed and the other seriously injured

PTB Big Crime News बठिंडा : बठिंडा जिलें में दिनदहाड़े गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, रामा मंडी की सुपर मार्केट में टेलर का काम करने वाले दो सगे भाइयों पर उनके पड़ोस में मनयारी की दुकान (चूड़ियों की शाप) चलाने वाले एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी। इस हमले में गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई हरप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। हरप्रीत का इलाज बठिंडा के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदारों के बीच पिछले लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं मंगलवार को पानी के कैंपर को लेकर दोनों दुकानदारों में झगड़ा हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद तैश में आए मनयारी की दुकान चलाने वाले सतीश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों गुरप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

वारदात काे अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना मिलने पर डीएसपी तलवंडी साबो व थाना रामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि रामा मंडी की सुपर मार्केट में एक दुकानदार ने अपने पड़ोस में टेलर की दुकान चलाने वाले दो भाईयों पर फायरिंग कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक गुरप्रीत और आरोपित सतीश कुमार का कोई पुराना विवाद चल रहा है। दोनों में मंगलवार को फिर से तनातनी हो गई। इस बीच गुरप्रीत और उसके भाई हरप्रीत सिंह को गोली मार दी गई।

इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। हमलावार मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहे हैं। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।