PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

अग्निपथ स्कीम legal or illegal? सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती,

agnipath scheme recruitment army reached supreme court demanding declared legal or illegal? PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती की बहुचर्चित ‘अग्निपथ योजना’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। इसे चुनौती देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई है। एक याचिका में इसे अवैध व असंवैधानिक बताते हुए शीर्ष कोर्ट से इसे खारिज करने का अनुरोध किया गया है। इसके जवाब में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दायर कर किसी भी आदेश से पहले उसका पक्ष सुनने का अनुरोध किया है।

उधर, इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान देश में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर भी एक याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई की तिथि सीजेआई तय करेंगे। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दाखिल की है। सरकार ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई या फैसले से पहले उसका पक्ष सुनने का आग्रह किया है। कैविएट याचिका यह सुनिश्चित करने के लिए दायर की जाती है कि संबंधित का पक्ष सुने बगैर कोई एकतरफा फैसला न दिया जाए।

वकील एमएल शर्मा ने अग्निपथ योजना को अवैध बताया है। उन्होंने योजना के संबंध में रक्षा मंत्रालय द्वारा 15 जून का जारी नोटिफिकेशन व प्रेस नोट को खारिज करने की मांग की है। उन्होंने योजना पर रोक की मांग भी की है। याचिका में दावा किया गया है कि यह योजना अवैध है, क्योंकि यह संविधान के प्रावधानों के विपरीत है। इसे संसद की मंजूरी व गजट अधिसूचना जारी किए बगैर लाया गया है।शर्मा ने याचिका में कहा है कि सरकार ने एक सदी पुरानी सेना भर्ती प्रक्रिया को खारिज कर दिया है। यह संविधान के खिलाफ है।

इससे पहले शनिवार को वकील विशाल तिवारी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध की जांच के लिए एसआईटी गठित करने और रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की जांच के निर्देश के लिए जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में अग्निपथ योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना पर इसके प्रभाव की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। इस पर कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस याचिका की तारीख सीजेआई के फैसले के बाद तय की जाएगी। तिवारी ने अवकाशकालीन पीठ के जज सीटी रवि कुमार व सुधांश धुलिया की पीठ से इस पर अर्जेंट सुनवाई की मांग की थी।

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारी बवाल मचने पर केंद्र ने युवाओं की भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी है। वहीं रक्षा, गृह समेत कई मंत्रालयों, संगठनों, राज्य सरकारों ने भी चार साल बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को नौकरी देने का एलान किया है। इसके बाद भी कई बिहार, यूपी समेत करीब 15 राज्यों में योजना के खिलाफ उग्र वि हिंसक प्रदर्शन हुए थे। देश के कई हिस्सों में आंदोलन बीते पांच दिनों से जारी है।

तीनों सेनाओं में युवाओं की भर्ती की बहुचर्चित ‘अग्निपथ योजना’ का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया इसे चुनौती देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई है। एक याचिका में इसे अवैध व असंवैधानिक बताते हुए शीर्ष कोर्ट से इसे खारिज करने का अनुरोध किया गया है। इसके जवाब में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दायर कर किसी भी आदेश से पहले उसका पक्ष सुनने का अनुरोध किया है। उधर, इस योजना के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान देश में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर भी एक याचिका दायर की गई है।

इस पर सुनवाई की तिथि सीजेआई तय करेंगे। केंद्र ने दायर की कैविएट केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दाखिल की है। सरकार ने अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई या फैसले से पहले उसका पक्ष सुनने का आग्रह किया है। कैविएट याचिका यह सुनिश्चित करने के लिए दायर की जाती है कि संबंधित का पक्ष सुने बगैर कोई एकतरफा फैसला न दिया जाए। योजना को खारिज करने की मांग योजना का नोटिफिकेशन खारिज करने की मांग वकील एमएल शर्मा ने अग्निपथ योजना को अवैध बताया है।

उन्होंने योजना के संबंध में रक्षा मंत्रालय द्वारा 15 जून का जारी नोटिफिकेशन व प्रेस नोट को खारिज करने की मांग की है। उन्होंने योजना पर रोक की मांग भी की है। हिंसा की जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग इससे पहले शनिवार को वकील विशाल तिवारी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक विरोध की जांच के लिए एसआईटी गठित करने और रेलवे सहित सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की जांच के निर्देश के लिए जनहित याचिका दायर की थी।

याचिका में अग्निपथ योजना और राष्ट्रीय सुरक्षा और भारतीय सेना पर इसके प्रभाव की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है। इस पर कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि इस याचिका की तारीख सीजेआई के फैसले के बाद तय की जाएगी। तिवारी ने अवकाशकालीन पीठ के जज सीटी रवि कुमार व सुधांश धुलिया की पीठ से इस पर अर्जेंट सुनवाई की मांग की थी।

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारी बवाल मचने पर केंद्र ने युवाओं की भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल कर दी है। वहीं रक्षा, गृह समेत कई मंत्रालयों, संगठनों, राज्य सरकारों ने भी चार साल बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को नौकरी देने का एलान किया है। इसके बाद भी कई बिहार, यूपी समेत करीब 15 राज्यों में योजना के खिलाफ उग्र वि हिंसक प्रदर्शन हुए थे।