PTB News शिक्षा : IVY वर्ल्ड स्कूल में खुशी की लहर उस वक्त चल पड़ी / जब यह ज्ञात हुआ कि IVY वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने जिला स्वीमिंग चैम्पियनशिप 2022 सब जूनियर और जूनियर गर्ल्स और ब्याॅज़ जो कि PAP कैम्पस में आयोजित किया गया, में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय की शान में चार चाॅ॑द लगा दिए।
PAP कैम्पस में आयोजित इस स्वीमिंग चैम्पियनशिप में मनारदीप कौर ने दो स्वर्ण पदक और दो रजत पदक, अगमदीप कौर ने दो स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक, ज़ारा चौधरी ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण पदक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया। ज़ीवा चौधरी ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक और लक्ष्य कुमार ने दो कांस्य पदक हासिल करके विद्यालय को गर्व की अनुभूति करवाई।
चूँकि IVY वर्ल्ड स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप आइवियनस् ने अच्छा प्रदर्शन करके IVY वर्ल्ड स्कूल की शान को बढ़ाया है। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान ने सभी छात्रों को बधाई दी और उसके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
स्कूल के प्रधान के के वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उप प्रधान श्रीमती इना वासल, CEO राघव वासल और डायरेक्टर श्रीमती अदिती वासल ने उन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। विद्यालय की मैनेजमेन्ट ने अपने संबोधन में सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वपक्षीय विकास के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा, जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़े और उनकी प्रतिभा का विकास भी हो सके।








































