PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

संगरूर सीट हारी “आप”, शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान जीते चुनाव, अकाली दल और BJP की हुई जमानत जब्त,

sangrur lok sabha bypoll 2022 counting today live results aap congress bjp sad bhagwant mann punjab

PTB Big न्यूज़ संगरूर : पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने करीब 8100 मतों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सरपंच गुरमेल सिंह को हराया। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सिमरनजीत मान की जीत से संगरूर में पंजाब के सीएम भगवंत मान का किला ढह गया।

वह लगातार 2 बार यहां से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। हालांकि अब वह इस सीट को नहीं बचा सके। इस हार से लोकसभा में आम आदमी पार्टी का अब कोई सांसद नहीं है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी हैं। जिन्हें 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।

वहीं चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा है। भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत नहीं बच सकी। यहां 23 जून को मतदान हुआ था। संगरूर सीट पंजाब के CM भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते।