PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे,

uttar pradesh varanasi cm yogi adityanath helicopter bird hit in varanasi now will go to lucknow by state plane?

PTB Big न्यूज़ यूपी : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की अचानक वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने रविवार सुबह 9.05 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ान भरी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी गई।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि हेलीकॉप्टर में बर्ड हिट हो गया था इसलिए सावधानी के लिए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। अब राजकीय विमान आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई में प्रस्तावित दौरे के पूर्व शनिवार शाम काशी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां तैयारियों का जायजा लिया और रोडमैप तैयार किया। मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। उन्होंने सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के निशाने पर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी रहे।

पीएम आवास योजना नगरीय में दलालों के सक्रिय होने और अवैध धन वसूली की शिकायत पर नाराज मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी बरतें। प्रहरी पोर्टल पर छेड़छाड़ की शिकायत मिल रही है। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।