PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सर्बजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, इस स्थान पर होगा अंतिम संस्कार,

punjab amritsar sarabjeet sister dalbir kaur died age 60 cremation will be bhikhiwind

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में जेल में कैद रहे और वहीं पर मारे गए सर्बजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 60 साल की थीं। निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर पंजाब के तरनतारन शहर में गांव भिखीविंड में किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, दलबीर कौर को शनिवार रात दर्द की शिकायत हुई थी तो उन्हें परिजनों ने तुरंत पास के ही प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

1991 में पाकिस्तान की कोर्ट ने सर्बजीत सिंह को भारतीय जासूस करार देकर मौत की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सर्बजीत की बहन दलबीर कौर लाइम लाइट में आई थी। 9 साल पहले 2013 में सर्बजीत का पाकिस्तान की जेल में ही कत्ल कर दिया गया था। 1991 में भाई को मौत की सजा मिलने के बाद से ही सर्बजीत ने अपने भाई को रिहा कराने के लिए कोशिशें करने लगी थीं।

वह कभी राष्ट्रपति, कभी प्रधानमंत्री तो कभी विदेश मंत्रालय के चक्कर काटती रहीं। 2011 में वह भाई को मिलने पाकिस्तान गई थीं। 2013 में सर्बजीत पर हमले की सूचना भारत पहुंची तो वह सर्बजीत की बेटियों को लेकर पाकिस्तान गई थी। पाकिस्तान की जेल में मरने वाले सर्बजीत व दलबीर कौर पर 2016 में फिल्म भी बनी थी। सर्बजीत की भूमिका जहां रणदीप हुड्‌डा ने निभाई थी, वहीं दलबीर कौर का रोल ऐश्वर्या राय ने किया था।