PTB Big न्यूज़ संगरूर : पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिअद अमृतसर के सिमरनजीत सिंह मान चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने करीब 8100 मतों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सरपंच गुरमेल सिंह को हराया। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सिमरनजीत मान की जीत से संगरूर में पंजाब के सीएम भगवंत मान का किला ढह गया।
वह लगातार 2 बार यहां से लोकसभा के सांसद चुने गए थे। हालांकि अब वह इस सीट को नहीं बचा सके। इस हार से लोकसभा में आम आदमी पार्टी का अब कोई सांसद नहीं है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी हैं। जिन्हें 2 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं।
वहीं चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा है। भाजपा और अकाली दल के उम्मीदवार की जमानत नहीं बच सकी। यहां 23 जून को मतदान हुआ था। संगरूर सीट पंजाब के CM भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते।