PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे कोंग्रेसी नेता के पांच ठिकानों पर ED ने की छापेमारी,

karnataka abc raids five locations congress mla zameer ahmad disproportionate assets case

PTB Big Political न्यूज़ कर्नाटक : कर्नाटक में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक मामले में ईडी की रिपोर्ट के बाद हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनके आवास, सिल्वर ओक अपार्टमेंट, सदाशिवनगर में एक गेस्ट हाउस, बनशंकरी में जी के एसोसिएट्स कार्यालय और शहर के कलासिपल्या में नेशनल ट्रैवल्स कार्यालय में छापेमारी की गई। एसीबी अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और जांच जारी है।

चार बार के विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रह चुके जमीर अहमद खान कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी भी उनके आवास पर छापेमारी कर चुकी है। कथित तौर पर यह छापेमारी पोंजी स्कीम घोटाले से संबंधित थी। आरोप है कि हजारों लोगों से 4000 करोड़ से ज्यादा की ठगी स्कीम के तहत की गई थी।