PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बस और लॉरी की जबरदस्त टक्कर में 8 की मौत 10 घायल, PM ने जताया दुःख

8 killed 10 injured in bus and lorry collision

PTB Big Accident News तमिलनाडु : तमिलनाडु के चेंगलपट्ट जिले के मदुरंतकम के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

एक चश्मदीद ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तमिलनाडु में चेन्नई और तिरुचि के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस एक लॉरी के पिछले हिस्से से जा टकराई। बस चेन्नई से चिदंबरम के रास्ते में थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का बायां हिस्सा फट गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को चेंगलपट्टू के सरकारी अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में हुए हादसे पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि चेंगलपट्टू में हुए हादसे में लोगों की मौत से मैं आहत हूं। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।