PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, चादरों की रस्सी बनाकर से घुसे चोरों ने कोठी को बनाया निशाना, कीमती सामान पर किया हाथ साफ,

Punjab jalandhar thieves entered nri house through roof broken locks stolen ornaments costly goods

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर के विकासपुरी मोहल्ले में बंद पड़ी अनिवासी भारतीय (NRI) की कोठी में घुसकर चोर हाथ साफ कर गए। चोरों ने घर में घुसने के लिए पहले चादरों की रस्सी बनाई और उसके सहारे छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। घर के ताले तोड़कर चोरों ने पूरे घर को खंगाला। यहां तक कि चोर घर के बाथरूम में लगी टूटियां तक चुरा कर ले गए।

विकासपुरी स्थित जिसके घर में चोरी हुई है, वह सारा परिवार इंगलैंड में रहता है। उनके रिश्तेदारों ने बताया कि परिवार पिछले चार सालों से भारत नहीं आया है। घर चार साल से बंद पड़ा हुआ है। चोरी की वारदात के बारे में सबसे पहले पड़ोसियों को पता चला। उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। इसके बाद उन्होंने संतोष कुमारी जिनके नाम पर मकान है, उनके पिछली ही गली में रहते रिश्तेदारों की इसकी सूचना दी।

रिश्तेदारों ने घर में आकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारियों से लेकर बेड बॉक्स तक सब खुले हुए थे। चोरों ने तसल्ली के साथ सारा घर खंगाला हुआ था। घर में गहनों की डिब्बियां खाली पड़ी हुई थीं, हालांकि घर में पड़ी एक अलमारी को चोर खोल नहीं पाए थे। चोरों ने उसे भी खोलने की कोशिश तो की थी, लेकिन इसे खोलने में वह सफल नहीं हो पाए थे।

बेड बॉक्स में पड़े अटैची तक चोरों ने छान मारे थे। एनआरआई महिला संतोष की रिश्तेदार महिला ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से चोरी की वारदात दिखाई। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चोरी कितने की हुई है। चोर जाते-जाते कोठी के बाथरूम में लगी टूटियां भी खोल कर ले गए हैं। चोरी की अभी तक किसी ने भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।