PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

नहीं होगी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की CBI जांच, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की दायर याचिका,

there will be no CBI inquiry into Sidhu Musewala murder case Supreme Court dismisses petition

PTB Big News चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) जांच नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दायर याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब पुलिस इसकी जांच कर रही है। वह सही दिशा में चल रही है। इसलिए सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिटीशन करने वाले नेता के वकील को पूछा कि उनका क्या इंटरेस्ट है तो उन्होंने बताया कि जगजीत मिल्खा नेता हैं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत दी कि मूसेवाला हत्याकांड को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आगे की सुनवाई से इनकार कर दिया। मानसा के भाजपा नेता जगजीत मिल्खा ने यह याचिका दायर की है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी जांच पर सवाल उठा चुके हैं। उनका कहना है कि मूसेवाला को कत्ल करवाने वाले 2 पापी अभी तक कानूनी शिकंजे में नहीं आए। हत्या के बाद भी उन्होंने इसकी हाईकोर्ट जस्टिस से जांच की मांग की थी। जिसमें CBI और NIA भी मदद करे। केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग को लेकर वह चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिले थे।

मूसेवाला हत्याकांड की जांच में पंजाब पुलिस को ज्यादा कामयाबी नहीं मिल रही। पंजाब पुलिस ने हत्याकांड में मदद करने वाले 14 लोग जरूर पकड़े हैं लेकिन कोई शार्पशूटर नहीं पकड़ पाई। इसके उलट दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने 3 शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप को पकड़ लिया। पंजाब पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने तक सीमित है।

Latest News